Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Whether the BJP contests the election alone or in an alliance, the people of Punjab will not vote for it: Pannu

भाजपा अकेले चुनाव लड़े या गठबंधन में, पंजाब के लोग नहीं देंगे वोट : पन्नू

Sun, 08 Nov 2026 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Whether the BJP contests the election alone or in an alliance, the people of Punjab will not vote for it: Pannu
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे अकेले चुनाव लड़े या गठबंधन में, पंजाब के लोग उसे वोट नहीं देंगे। किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली की सीमाओं पर करीब 750 किसानों की शहादत को लोग आज भी नहीं भूले हैं।
विज्ञापन

पन्नू ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बीबीएमबी, चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे मुद्दों पर पंजाब के अधिकार कमजोर करने का प्रयास किया है। पंजाब के फंड भी जानबूझकर जारी नहीं किए जा रहे। भाजपा की नीतियां पंजाब विरोधी हैं और सूबे के लोग उसे चुनाव में जीतने नहीं देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व खुद भ्रम में है। एक तरफ 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात करता है तो दूसरी तरफ गठबंधन की बात करने लगता है। भाजपा भी जानती है कि पंजाब में उसका कुछ नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पन्नू ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जा रही है और पंजाब में एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने 88 फीसदी नहरी पानी खेतों तक पहुंचाया है। इसके अलावा 600 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 लाख रुपये के कैशलेस बीमा की सुविधा भी दी है। उन्होंने दावा किया कि लोग सरकार के इन कार्यों का स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed