फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When the liquor bottle was not given, the personnel broke the heads of two people, they got eight stitches each.

Panchkula News: शराब की बोतल नहीं दी तो कर्मियों ने दो के सिर फोड़े, आठ-आठ टांके लगे

Sun, 12 Jan 2025 08:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:31 AM IST
विज्ञापन
When the liquor bottle was not given, the personnel broke the heads of two people, they got eight stitches each.
पंचकूला। सेक्टर-5 टाउन पार्क में बैठे दो दोस्तों को सफाई कर्मचारियों ने शराब की बोतल नहीं दिलाने पर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल डेराबस्सी निवासी कमल बंसल और मनोज को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

घायलों के सिर पर तीन जगह चोटें आई हैं। इलाज के दौरान डाक्टरों ने दोनों के सिर पर आठ-आठ टांके लगाए हैं। मामले में सेक्टर-5 पुलिस जांच में जुटी है।
डेराबस्सी निवासी कमल बंसल ने बताया कि सुबह 12 बजे टाउन पार्क के पास दोस्त मनोज के साथ बैठा था।
इसी दौरान सफाई का काम करने वाले 10 से अधिक लोग आए और शराब की बोतल मांगने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव किया तो 10 से अधिक सफाईकर्मी हाथों में डंडों और लोहे की रॉड से पीटने लगे। डंडे से हमला करने से सिर फट गया और खून निकलने लगा था। फावड़े से हमला करने पर मनोज के सिर पर भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि मनोज का सिर तीन जगहों पर फट गया है। दो जगह पर हल्का कट है जबकि तीसरी जगह अधिक घाव हुआ है।
उसके सिर पर आठ टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा कमर पर भी चोटें आई हैं। कमल बंसल के सिर पर पर तीन जगह कट था। दोनों का इलाज करके घर भेज दिया गया है।
सेक्टर-5 थाना इंचार्ज हितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed