फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   When refused to give the key of the motorcycle, it was set on fire

Panchkula News: मोटरसाइकिल की चाबी देने से मना किया तो लगा दी आग

Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
When refused to give the key of the motorcycle, it was set on fire
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-21 स्थित शनिवदेव मंदिर के समीप एक मिस्त्री के पास काम करने वाले व्यक्ति ने मोटरसाइकिल की चाबी मांगी। जब मिस्त्री ने चाबी देने से मना किया तो उसने गुस्से मेंं आकर मोटरसाइकिल को आग लगाकर मौके से फरार हो गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस मिस्त्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, राम गोपाल रायपुररानी निवासी ने दी शिकायत में बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। वह सेक्टर-21 स्थित शनि देव मंदिर में एक कमरा बनाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

उसके साथ उसके गांव का संदीप कुमार भी उसके पास लेबर का काम करता है। शनिवार को काम खत्म करने के बाद वह घर जाने लगा तो पंडित ने उससे कहा कि आप यहीं पर रुक जाओ। दोनों वहीं रुक गए। शिकायतकर्ता ने अपनी मोटरसाइकिल सीटी 100 मंदिर के पास खड़ी की थी। जब रात को सभी खाना खाकर रहे थे तो उस समय संदीप ने मोटरसाईकल की चाबी मांगी। शिकायतकर्ता ने चाबी देने से मना कर दिया और वह खाना खाकर नीचे कमरे में सोने के लिए चला गया। रात करीब दो बजे वह पेशाब करने के लिए बाहर आया तो उसने देखा कि उसकी मोटरसाईकल में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन

संदीप कुमार उसके पास खड़ा था। जब वह दौड़ कर अपनी मोटरसाईकल के पास पहुंचा तो संदीप उसे देखकर मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया उसने संदीप को मोटरसाईकल की चाबी देने से मना किया तो उसने गुस्से में मोटरसाईकल मे आग लगा दी। पुलिस आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed