{"_id":"66c29b5790ec2bca600b2a87","slug":"when-asked-to-remove-the-street-vendor-he-was-attacked-with-a-stick-and-injured-panchkula-news-c-87-1-spkl1036-114957-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेहड़ी हटाने को कहने पर गंडासी से हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेहड़ी हटाने को कहने पर गंडासी से हमला कर घायल किया
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित दुकानदार महिला और उसके पति को घायल करने का मामला सामने आया है। इन लोगों ने दुकान के बाहर से रेहड़ी हटाने को कहा था। गंडासे से हुए हमले में महिला और उसके पति घायल हो गए। दुकानदार की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12ए रैली निवासी राजबीर ने शिकायत में बताया कि उनकी गांव रैली में कबाड़ी की दुकान है। 17 अगस्त की शाम करीब साढ़े 4 बजे वे पत्नी के साथ दुकान पर बैठे थे। दुकान के सामने एक औरत गुडिया ने अपनी सब्जी की रेहड़ी लगा दी। उन्होंने रेहड़ी हटाने को कहा तो उसने गालियां देनी शुरू कर दी।
करीब 15 मिनट बाद ही महिला अपने हाथ में गंडासी लेकर अपने बेटे के साथ उसकी दुकान पर आ पहुंची। गुडिया ने गंडासी शिकायतकर्ता की पत्नी के सर में मारी। उसके बेटे ने गंडासी उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में मारी। हमले में दंपती घायल हो गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।