फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   wheat procurement closed till May 17 in haryana.

हरियाणा में 17 मई तक नहीं होगी गेहूं की खरीद

Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
wheat procurement closed till May 17 in haryana.
चंडीगढ़। प्रदेश में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत 17 मई तक पूर्ण लॉकडाउन के दौरान मंडियों में गेहूं खरीद का कार्य नहीं किया जाएगा और न ही किसानों को गेट पास जारी किया जाएगा। इस दौरान मंडियों से केवल उठान का कार्य जारी रहेगा। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे बिना वजह के घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

तीन मई से प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान मंडियों में खरीद बंद की गई थी। हालांकि, भारतीय किसान यूनियन और मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने मांग की थी कि दो दिन और खरीद की जाए, ताकि बचे हुए किसान अपना गेहूं बेच सकें। इस पर प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने आश्वासन दिया था कि किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा और लॉकडाउन के बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। लेकिन प्रदेश में एक सप्ताह और लॉकडाउन बढ़ने से अब खरीद नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

13120 करोड़ रुपये का भुगतान
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में खरीद एजेंसियों द्वारा सोमवार तक कुल 80.88 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। 4,99,058 किसानों के 9,28707 जे.फार्म बनाए जा चुके हैं। करीब 13,120 करोड़ रुपये की अदायगी सीधे किसानों के खाते में की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed