फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   What steps should be taken to ensure that blood received in donation is not wasted, Haryana and Punjab give status report : High Court

Panchkula News: डोनेशन में मिला खून बर्बाद न हो इसके लिए क्या कदम उठाए, हरियाणा व पंजाब दें स्टेटस रिपोर्ट

Wed, 11 Jan 2023 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
What steps should be taken to ensure that blood received in donation is not wasted, Haryana and Punjab give status report : High Court
चंडीगढ़। रक्तदान कैंप में एकत्रित खून का सही प्रयोग न होने से इसके बर्बाद होने, अवैध बिक्री आदि को लेकर लिए संज्ञान मामले में हाईकोर्ट ने हरियाणा व पंजाब सरकार को इसे रोकने केलिए उठाए गए कदमों की जानकारी व स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। मामला ब्लड बैंक और ब्लड डोनेशन कैंप में मौजूद खून की यूनिट के बर्बाद होने और उनके गलत इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है। मामले में रक्त के भारी मात्रा में बर्बाद होने और बिना इस्तेमाल एक्सपायर होने की सूचना हाईकोर्ट को प्राप्त हुई थी। इन आंकड़ों पर गहरी चिंता जताते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेने का निर्णय लिया था और 2017 में जनहित याचिका केतौर पर सुनना शुरू किया था। पंजाब में लाखों यूनिट खून के बर्बाद होने की आरटीआई की सूचना सुर्खियों में रही थी और इसके बाद अब हाईकोर्ट द्वारा लिया इस मामले में संज्ञान ले लिया गया है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक द्वारा खून को रखे जाने के तरीके और इसके समय पर उपयोग न होने पर भी चिंता जताई है। इस मामले में स्वत: संज्ञान याचिका सुनवाई के लिए जस्टिस एसएस सरों की खंडपीठ के समक्ष पहुंची थी। इसे जनहित याचिका के रूप में सुनते हुए पीआईएल बेंच ने हरियाणा, पंजाब और यूटी को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed