फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   What kind of parking rule is this: The contractor-corporation will not be responsible for theft and damage from vehicles

ये कैसा पार्किंग नियम : वाहनों से चोरी और नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा ठेकेदार-निगम

Sat, 08 Apr 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
What kind of parking rule is this: The contractor-corporation will not be responsible for theft and damage from vehicles
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। ये कैसा नियम है। जहां लोगों द्वारा फीस भरने के बाद भी पार्किंग में खड़े वाहनों की जिम्मेदारी न तो नगर निगम की है, ना ही ठेकेदार की। यह पार्किंग ठेकेदार की जारी रसीद बता रही है। अगर आपके वाहन से पार्किंग में सामान चोरी होता है या वाहन को कुछ नुकसान होता है, इसके जिम्मेदार दोनों नहीं होंगे है। ऐसे हालात में सेक्टर-14, 8, 9 व 10 की मेन मार्केट में नगर निगम की पार्किंग में वाहन खड़ी करने से पहले खुद सुनिश्चित कर लें। उसके बाद ही निगम की पार्किंग में वाहन पार्क करें।
विज्ञापन


शहर की पार्किंग स्मार्ट नहीं
पार्किंग की डीएनआइटी के मुताबिक पार्किंग के ठेकेदार को पार्किंग टेंडर अलॉटमेंट के 90 दिन बाद उसे स्मार्ट पार्किंग बनाना होता है, लेकिन यहां का पार्किंग स्मार्ट नहीं है। रस्सियों के सहारे पार्किंग एरिया को कवर किया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे। पार्किंग कर्मचारी भी ड्रेस में नहीं दिखते। पार्किंग में एक एरिया में बोर्ड लगा होना चाहिए। जहां पार्किंग से जुड़े नियमों की जानकारी बोर्ड पर अंकित होना चाहिए, लेकिन चार जगहों की पार्किंग दो जगह बोर्ड लगे हैं। उसपर भी नियम अंकित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन



पार्किंग का शुल्क
-दो पहिया वाहन 5 रुपये
-चार पहिया वाहन 10 रुपये
-कामर्शियल वाहनों के 40 रुपये



ये है पेड पार्किंग के नियम
-मार्केट के दुकानदार के लिए ठेकेदार पास बनाएगा।
-दोपहिया वाहन के लिए 100 रुपये का मासिक पास और चार पहिया के लिए 200 रुपये लिए जाएंगे।
-एंबुलेंस और नगर निगम की गाड़ियों पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
-पार्किंग का समय सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक होगा।
-ठेकेदार पार्किंग में किसी तरह का कोई विज्ञापन नहीं लगाएगा।
-रेहड़ी, रिक्शा, साइकिल व दिव्यांगों के वाहनों के लिए पार्किंग फ्री रहेगी।


चार बार उपायुक्त को दी शिकायत
पंचकूला सेक्टर-15 निवासी और सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि पंचकूला के पेड पार्किंग के मानकों की जांच के लिए चार बार उपायुक्त को पत्र लिख चुका हूं। किस बात के पब्लिक से पैसे लिए जाते हैं, जब वाहनों के नुकसान और चोरी की जिम्मेदारी ही नगर निगम और ठेकेदार की नहीं होगी। यहां पार्किंग मानकों की जांच होनी चाहिए। जो कभी नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्ची पर ठेकेदार का नंबर होना चाहिए
पंचकूला सेक्टर-16 निवासी सुभाष पपनेजा ने बताया कि पार्किंग के पर्ची पर ठेकेदार का नंबर होना चाहिए। गाड़ी के चोरी होने पर जिम्मेदार पार्किंग ठेकेदार को ठहराया जाना चाहिए। जो पार्किंग रसीद में साफ नहीं है। हर पार्किंग की नगर निगम को जांच करना चाहिए। यहां मानक के अनुसार काम हो रहा है या नहीं।




पार्किंग मानकों की जांच के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। वह पार्किंग एरिया की चेकिंग कर रहे हैं। इसका लिस्ट तैयार किया जा रहा है। अगर पार्किंग के मानक पूरे नहीं होंगे तो पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कुलभूषण गोयल, नगर निगम महापौर पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed