फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Welcome to the announcement of renaming Hisar airport after Maharaja Agrasen, expressed happiness

हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की घोषणा का स्वागत, जताई खुशी

Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the announcement of renaming Hisar airport after Maharaja Agrasen, expressed happiness
पंचकूला। अग्रवाल सभा पंचकूला के सदस्य कुसुम कुमार गुप्ता ने हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की घोषणा का स्वागत किया है। कुसुम गुप्ता ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष व मेयर कुलभूषण गोयल ने इस मांग को उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और आखिरकार सफलता मिल गई। महाराजा अग्रसेन का साम्राज्य हरियाणा की भूमि पर था। उन्होंने समाज में एकता लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कुसुम गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के संदेश पूरे विश्व में फैलाई जाना चाहिए। पूरी दुनिया में महाराजा अग्रसेन के संदेश को फैलाने का उद्देश्य अशांत विश्व को शांत करना है। अग्रोहा शक्तिपीठ के प्रति पूरे अग्रवाल समाज की आस्था है। कुसुम गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज का देश के निर्माण में अहम योगदान है। समाज के लोग हर काम में हमेशा अग्रणी रहे हैं। महाराजा अग्रसेन के दिखाये मार्ग पर आज भी समाज के लोग चल रहे हैं।
विज्ञापन

मेयर ने भी मुख्यमंत्री का जताया आभार
पंचकूला। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने पर आभार जताया है। कुलभूषण गोयल ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का भी आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह सफलता मिली। गोयल ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के नेतृत्व में पूरी टीम विभिन्न मंचों से इस मांग को लगातार उठा रही थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। कुलभूषण गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन का पुराना महल जो टीले के रूप में है, उसकी खुदाई का काम जल्द शुरू होना चाहिए, क्योंकि यह समाज की धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है। लोगों की इस महल को देखने की भी इच्छा है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से 50 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। केंद्र सरकार द्वारा कई बार अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने व अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा करने के बावजूद भी अभी यह काम लंबित पड़ा है, इसलिये इस ओर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed