फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Weather changed in Punjab, temperature dropped due to rain

Panchkula News: पंजाब में बदला मौसम, बारिश से गिरा पारा

Mon, 28 Jul 2025 10:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Weather changed in Punjab, temperature dropped due to rain
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में सोमवार को अचानक मौसम बदला और कई जगह बारिश हुई। इससे तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान फिलहाल सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे तापमान में और कमी आने की संभावना है।

अगले चार दिन पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। तीन अगस्त से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और पंजाब में भारी बारिश होगी। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 24.8 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। सोमवार को रोपड़ में सबसे अधिक 92.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। वहीं एसबीएस नगर में 55.5 एमएम, पटियाला में 10.0 एमएम, लुधियाना में 3.0 एमएम, होशियारपुर में 2.5 एमएम की बारिश हुई। अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, लुधियाना का 33.0 डिग्री, पटियाला का 34.5 डिग्री, पठानकोट का 35.2 डिग्री, फाजिल्का का 37.7 डिग्री, फिरोजपुर का 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.8, लुधियाना का 27.2 डिग्री, पटियाला का 28.0 डिग्री, बठिंडा का 28.0 डिग्री, फरीदकोट का 29.9 डिग्री, फिरोजपुर का 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed