{"_id":"6a948386d5b4721c560bacc9","slug":"we-will-work-with-complete-transparency-in-the-constituency-garhi-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1110549-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलके में पूरी पारदिर्शता के साथ करेंगे काम : गढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलके में पूरी पारदिर्शता के साथ करेंगे काम : गढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री चमकौर साहिब। श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए हलका प्रभारी जसवीर सिंह गढ़ी रविवार को गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। हलका इंचार्ज नियुक्त किए जाने के बाद गढ़ी की यह श्री चमकौर साहिब का पहला दौरा था।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हलके में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेंगे और साथ ही हर वर्ग की भलाई का भी ध्यान रखेंगे। गढ़ी ने कहा कि वह हलके की सेवा करने का विजन लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि श्री चमकौर साहिब की धरती पर कांग्रेस को हराकर पंथ का झंडा फहराना उनका लक्ष्य है। उन्होंने दावा किया कि वह यहां से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराएंगे।
आप श्री चमकौर साहिब हलके में ब्लॉक समिति, जिला परिषद और नगर परिषद के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसी कारण संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने उन्हें हलके की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर एससी विंग के नेता एवं पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, अमनदीप सिंह मांगट सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान विधानसभा हलके के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
जसवीर सिंह गढ़ी के श्री चमकौर साहिब पहुंचने से पहले ही स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके विरोध में आवाज उठाई गई थी। विरोध के संबंध में बातचीत करते हुए गढ़ी ने कहा कि विरोध में से ही विकास का रास्ता निकलता है। गढ़ी इससे पहले पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष थे और नई जिम्मेदारी मिलने से पहले हाल ही में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था।