फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   We have to listen and obey the scriptures: Muktanand

शास्त्र की बात सुननी और माननी होगी : मुक्तानंद

Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
We have to listen and obey the scriptures: Muktanand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-12 ए हरिहर मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में मंगलवार को कथावाचक गुरु मां मुक्तानंद गिरी ने कहा कि शास्त्र हमारे जीवन की दशा और दिशा बदल देते हैं। हमें अपने शास्त्रों की बात सुननी और माननी चाहिए। पुराण-कथा-शास्त्र वह सरलतम माध्यम माना जा सकता है। जिसके द्वारा प्रारंभिक मानव ने अपने धार्मिक विचारों को प्रकट किया। वैदिक धर्म को प्रकृति परक कहा गया है, क्योंकि, दूसरे शब्दों में, इस धर्म में मुख्य रूप से प्राकृतिक शक्तियों एवं घटनाओं की पूजा की जाती थी, हालाँकि यह पूर्णत: सही नहीं है।
कथा व्यास मां मुक्तानंद ने कहा कि वैदिक धर्म एवं परिणामत: वैदिक पुराण-कथा शास्त्र एक विकास की परंपरा में है और उनका अध्ययन वैदिक लोगों के सांस्कृतिक इतिहासानुक्रम से संबंधित करके ही किया जा सकता है। अपने सांस्कृतिक इतिहासानुक्रम से संबंधित करके ही किया जा सकता है। अपने सांस्कृतिक जीवन के प्रारंभिक काल में वैदिक आर्य, या उनके पूर्वज, प्रकृति के अंग के रूप में उसके अधिकाधिक समीप थे।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान विजय अग्रवाल ने बताया कि 15 मई को पूर्णाहूति डाली जाएगी। उसके बाद प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान सतपाल गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, नरेश गोयल, जेके सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, रजनीश बंसल, अशोक सिंघल, मुकेश बंसल, जगमोहन खन्ना, प्रमोद जिंदल, अशोक अग्रवाल, अरुण सिंघल, अशोक खन्ना, अशोक विज, आरती ठाकुर उपस्थित रहे। सज्जन जिंदल ने मंच संचालन किया। कथा में महिलाओं ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed