{"_id":"6429d2417a83bc80f60140e4","slug":"we-do-not-do-business-of-politics-like-others-mann-pkl-office-news-c-16-1-pkl1037-104754-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हम दूसरों की तरह राजनीति का व्यापार नहीं करतेः मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हम दूसरों की तरह राजनीति का व्यापार नहीं करतेः मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा ‘हम दूसरी पार्टियों की तरह सत्ता में आकर व्यापार नहीं करते, हम जनकल्याण और विकास का काम करते हैं। जिस राज्य का राजा व्यापारी होता है, उस राज्य की प्रजा भिखारी होती है।’
मान ने कहा कि असम में पहले पांच साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस मिलकर राज करती थी। अब यहां भी लोगों के पास दिल्ली और पंजाब की तरह आम आदमी पार्टी के रूप में एक ईमानदार और अच्छी पार्टी का विकल्प मौजूद है। मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पंजाब में हमने भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म कर दिया है। हमने भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के लिए एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जिसके बाद 500 से ज्यादा भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों और नेताओं पर कार्रवाई हुई। अब भ्रष्ट लोगों के मन में डर पैदा हो गया है। पंजाब में बिजली फ्री कर दी। आज 90 फीसदी से ज्यादा घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। पंजाब में गारंटी दी थी कि सरकार बनने के बाद गांव-गांव में मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे। एक साल के भीतर ही 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। एक साल के भीतर पंजाब के 28472 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी।
मान ने कहा कि भाजपा वाले नफरत की बात करते हैं। हम स्कूलों और अस्पतालों की बात करते हैं। भाजपा दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति से घबरा गई है, इसीलिए उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को साजिश के तहत झूठे केस में फंसाकर जेल में डाल दिया।