फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Waterlogging issue at Rihaud underpass to be resolved soon; DC takes stock of the situation.

Panchkula News: रिहौड़ अंडरपास में जलभराव का जल्द होगा समाधान, डीसी ने लिया जायजा

Sat, 12 Sep 2026 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging issue at Rihaud underpass to be resolved soon; DC takes stock of the situation.
बरवाला। रिहौड़ अंडरपास के रास्ते में बरसाती पानी भरने और निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने की शिकायत पर जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा ने वीरवार शाम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि बरसात के दौरान अंडरपास में पानी भर जाने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पंचकूला-यमुनानगर फोरलेन हाईवे से गुजरना पड़ता है। इस दौरान वाहनों की चपेट में आने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उपायुक्त ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बरवाला तहसीलदार संजीव अत्रि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed