फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Waterlogging in the city due to heavy rains, people remained worried

Panchkula News: भारी बारिश से शहर में जलभराव, लोग रहे परेशान

Tue, 27 Jun 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city due to heavy rains, people remained worried
- वाहन चालकों को हुई परेशानी, मौसम विभाग ने पशु पालकों और किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सोमवार को दोपहर 11 से 12 बजे तक हुई जोरदार बारिश के कारण कुछ समय के लिए शहर थम सा गया। शहर की सड़कों का नजारा तालाब जैसा नजर आने लगा। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड गलियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश बंद होने के घंटों बाद भी कई इलाकों से पानी निकासी नहीं हो सकी। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। सुबह 10.45 बजे बादलों की चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। 11 बजे तक यह जोरदार बारिश में बदल गई। करीब एक घंटे तक लगातार तेज बारिश होती रही।

यहां हुआ जलभराव
- औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और 2
- भगवान परशुराम चौक (अमर टैक्स चौक)
- सेक्टर-15 और औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 की डिवाइडिंग रोड
- सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड
- सेक्टर-19 का मुख्य मार्ग
- सेक्टर-16/17/8/9 का चौक
- सेक्टर- 20 का मुख्य मार्ग


वर्जन::
रोड गलियों का ठेका दे दिया गया है। जल्द ही शहर की सभी रोड गलियों की साफ कराई जाएगी। अगर कहीं भी पानी की निकासी नहीं हो रही है, तो लोग टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। टीम मौके पर पहुंच कर पानी निकासी का प्रबंध करेगी। - कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला, नगर निगम
विज्ञापन




पशु पालकों के लिए हिदायत जारी
बरसाती मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने पशुपालकों के लिए हिदायतें जारी की हैं। विभाग ने कहा है कि पशुओं को आंधी और बिजली के प्रभाव से बचाने के लिए शेड के नीचे रखना चाहिए। इसके अलावा पशुओं को हरा अंकुरित, सड़ा हुआ या गंदा आलू न खिलाएं। यह पशुओं के लिए गंभीर और घातक हो सकते हैं। इससे विषाक्तता की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी की फसलों की न करें सिंचाई
मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी हिदायतें जारी की हैं। इनमें कहा गया है कि जिन किसानों ने सब्जी की फसलें उगाई हुई हैं, वो फसल में सिंचाई और रासायनिक छिड़काव बंद कर दें। प्याज के बल्बों की कटाई करें। इन्हें छाया में उपचारित करें और सूखी जगह पर रखें। कद्दू, टमाटर, मिर्च, बैंगन और भिंडी जैसी अन्य सब्जियों की कटाई नियमित अंतराल पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed