फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water supply is not being provided on time in Sector-15

Panchkula News: सेक्टर-15 में समय से नहीं मिल रही पानी की आपूर्ति

Fri, 11 Apr 2025 01:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 11 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply is not being provided on time in Sector-15
लोग बोले- शिकायत का असर एक दिन रहता है, दूसरे दिन फिर वही हाल हो जाता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 के कई हिस्सों में पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों को पानी की सप्लाई समय से नहीं मिल रही है। पानी आने का समय सुबह पांच से नौ बजे व शाम को पांच से नौ बजे है। लोगों को पानी करीब एक घंटे देरी से मिल रहा है।

पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने एचएसवीपी के अधिकारियों से शिकायत भी की है। शिकायत का असर एक दिन रहता है। दूसरे दिन पानी की आपूर्ति फिर से नहीं होती है। अधिकारी शिकायत न मिलने का बहाना देते हैं।
विज्ञापन


कोट

वीरवार को शाम 5 बजकर 45 मिनट तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। एचएसवीपी के अधिकारी दावा करते हैं कि उन्हें जनता की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। सेक्टर के लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर चीफ इंजीनियर, एक्सईएन, जूनियर इंजीनियर तक को शिकायत की है। - एसके नैयर, अध्यक्ष नागरिक कल्याण संघ पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारी कोट

पानी आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए दो नए बोरिंग कराए जा रहे हैं। जिसमें से एक हो गया है। दूसरा 4-5 दिन में कंपलीट हो जाएगा। इसके बाद पानी सेक्टर में प्रेशर के साथ समय पर पहुंचने लगेगा। - एसएस ढिल्लों, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed