{"_id":"6aac4440abb63b2d6c0df494","slug":"510-lakh-people-visited-the-chief-ministers-pilgrimage-saund-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1125998-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.10 लाख लोगों ने की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा : सौंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.10 लाख लोगों ने की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा : सौंद
विज्ञापन
चंडीगढ़। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से अब तक 5,10,807 श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं। योजना में 95 एसी बसें संचालित हैं जिन्होंने 12,485 ट्रिप पूरे किए हैं।
यह योजना 9 नवंबर 2025 को शुरू हुई थी। पहले चरण में करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी की यात्रा की। इसी साल 12 अगस्त को योजना का विस्तार हुआ। इसमें श्री खाटू श्याम-सालासर बालाजी धाम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन जैसे स्थल शामिल किए गए।
विस्तारित योजना में 50 वर्ष या अधिक उम्र के लोग पात्र हैं। उन्हें एसी स्लीपर बस से मुफ्त यात्रा, ठहरने और भोजन की सुविधा मिलती है। सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक बस में जनरल और मेडिकल अटेंडेंट की टीम तैनात है। धार्मिक स्थलों पर भी सहायता टीमें मौजूद रहती हैं। यात्रा पूरी होने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद और पीतल का गिलास भी दिया जाता है।