फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water rescue team cut 18 connections and gave notice to 25

Panchkula News: जल बचाव टीम ने 18 कनेक्शन काटे और 25 को नोटिस दिया

Wed, 14 Jun 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Water rescue team cut 18 connections and gave notice to 25
संवाद न्यूज एजेंसीरायपुररानी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी उपमंडल रायपुररानी ने पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने गांव गढ़ी कोटाहा में सिंचाई में उपयोग करने पर 11 कनेक्शन, गांव सुल्तानपुर में 6 कनेक्शन, गांव बागवाली में एक कनेक्शन बंद किया और 25 को नोटिस दिया I जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी उपमंडल अभियंता विनोद कुमार सैनी ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी घरों में पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जूनियर इंजीनियर इंद्राज सिंह और जूनियर इंजीनियर सतवीर तंवर के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है I
विज्ञापन

टीम गांव-गांव जाकर सिंचाई के लिए उपयोग हो रहे पानी के कनेक्शन को बंद करने, खुले नल पर टोंटी लगवाने, घरों और दुकानों के आगे पानी का छिड़काव करने वालों को रोकने और पानी का बिल भरने के लिए जागरूक करने का कार्य करेगी I इस मौके पर टीम के साथ जिला सलाहकार आरजू चौधरी, बीआरसी पाल सिंह, गौरव, विक्रम, देवी चंद, अनिल, शुभम, नसीम आदि स्टाफ मौजूद रहाI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed