{"_id":"68713c3c89709bd7300b5b24","slug":"water-level-of-ravi-and-beas-increased-due-to-rain-administration-on-alert-panchkula-news-c-59-1-asr1003-113125-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बारिश से रावी व ब्यास का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बारिश से रावी व ब्यास का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कई दिन से रोजाना हो रही बारिश के कारण रावि और ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने दोनों दरियों के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, प्रशासन ने हालात से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दरिया और नहरों का पानी सड़कों तक पहुंचना शुरू हो गया है। अगर बाढ़ जैसी स्थिति बनती है तो तुरंत गांव खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा। डीसी साक्षी साहनी लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर पल-पल की रिपोर्ट ले रही हैं।
डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि फिलहाल बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। अगर कोई ऐसी स्थिति पैदा होती है तो प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पहले से ही की जा चुकी है। इसके अलावा आपदा बचाव टीमों और साथ ही भारतीय सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। पूरे जिले को अलग-अलग जोन में बांट दिया है। जो गांव पूरी तरह से दरिया के किनारों पर हैं, वहां अधिकारी तैनात किए हैं।