फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water entered the basement in Sector-19 New Housing Board; water and sewer connections were severed.

Panchkula News: सेक्टर-19 न्यू हाउसिंग बोर्ड में बेसमेंट में घुसा पानी, पानी और सीवर के कनेक्शन टूटे

Tue, 07 Jul 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Water entered the basement in Sector-19 New Housing Board; water and sewer connections were severed.
बारिश के बीच चल रहे कार्य से बढ़ीं दिक्कतें, 30 साल में पहली बार जलभराव का दावा
विज्ञापन

निवासियों ने निगम अधिकारियों पर अनदेखी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 न्यू हाउसिंग बोर्ड में जल निकासी के लिए नगर निगम की ओर से कराई जा रही खोदाई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद कई गलियों में जलभराव हो गया, जबकि मकानों की बेसमेंट में पानी घुसने से निवासियों में रोष है। लोगों का आरोप है कि खोदाई के दौरान पानी और सीवरेज के कनेक्शन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मंदिर से मकानों तक पिछले करीब 10 दिनों से पाइप डालने का कार्य चल रहा है। बारिश के बाद गलियां दलदल में तब्दील हो गईं। स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी बहकर गलियों में भर गया, जबकि लो-प्रेशर के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


बेसमेंट में भर रहा पानी
निवासियों कमलेश रानी, अभिलाषा, बॉबी और करमजीत सिंह ने बताया कि खोदाई के कारण पानी और सीवरेज के कनेक्शन टूट गए हैं। मकानों की बाउंड्रीवाल में लगे पानी के कनेक्शन क्षतिग्रस्त होने से लगातार रिसाव हो रहा है। इससे बरसाती पानी के साथ-साथ पाइपों का पानी भी बेसमेंट में भर रहा है। गलियों में पड़ी मिट्टी पानी के साथ बहकर घरों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 साल में पहली बार जलभराव
निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पिछले 30 वर्षों में कभी इस तरह की स्थिति नहीं बनी। उनका आरोप है कि कार्य शुरू होने के बाद पहली ही बारिश में जलभराव की समस्या सामने आ गई। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं। कमलेश रानी ने बताया कि उन्हें यहां रहते 30 साल हो गए, लेकिन कभी जलभराव नहीं हुआ। अब खोदाई के कारण घरों के पानी के कनेक्शन टूट गए हैं और बेसमेंट में पानी घुस रहा है।


अधिकारियों से नहीं मिला जवाब
समस्या को लेकर नगर निगम के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार, इंजीनियरिंग विंग के अधीक्षण अभियंता विजय गोयल और मेकेनिकल इंजीनियरिंग विंग के अभियंता अजय कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed