फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water drainage is broken, demand for repair

Panchkula News: जल निकासी ड्रेन टूटी पड़ी,ठीक करवाने की मांग

Mon, 16 Jun 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Water drainage is broken, demand for repair
मोरनी। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले मोरनी बाजार के स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। मुख्य चौक स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास बनी जल निकासी ड्रेन काफी समय से टूटी पड़ी है, जिससे बरसाती पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने विभाग से अपील की है कि बरसात शुरू होने से पहले इस ड्रेन की मरम्मत कर, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन




दुकानदारों का कहना है कि जल जमाव के कारण न सिर्फ उनकी दुकानों के बाहर गंदगी फैलती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले राहगीरों और छात्रों के लिए भी खतरा बना रहता है। पानी के साथ सड़कों पर कीचड़ और मलबा जमा हो रहा है, जिससे फिसलन और हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन




इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों ने जबल पंचायत की सरपंच काजल शर्मा से संपर्क किया। सरपंच शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस टूटी हुई ड्रेन को जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed