{"_id":"630680795351ce4ccb0297a2","slug":"warning-not-implemented-compelled-to-picket-sloganeering-against-the-government-pkl-office-news-pkl460342547","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह अधिकारियों की अंदेखी से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह अधिकारियों की अंदेखी से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
मोरनी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा। पिछले 15 दिन से पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने बुधवार को वाटर वर्क्स कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी और लापरवाही के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि जेई से लेकर एसडीओ और कार्यालय तक पर ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा किया जाता है। इस कारण ग्रामीणों का परेशान होना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों का विरोध देख पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। बता दें कि यह हालात उस समय बने जब ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रखी थी।
नहीं पहुंचे उच्च अधिकारी, जेई ने फिर दिया आश्वासन
वाटर वर्क्स कार्यालय मोरनी पर धरने पर बैठे ग्रामीणों से कोई उच्च अधिकारी वार्तालाप करने नहीं पहुंचा। एक बार फिर जेई पराग कौशिक ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि दो दिन में ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही गांव बालग को रोजाना एक घंटे पानी की जलापूर्ति होगी। एक कर्मचारी कार्यालय पर सुबह 9 बजे से शाम 5 तक ग्रामीणों की समस्या फोन पर सुनेगा। गांव बालग के सरपंच पवन शर्मा, समाजसेवी पवन बालग, सफाई कर्मचारी संघ खंड प्रधान हरबंस लाल, रतन लाल, जगतराम, गीमा राम और भारी संख्या में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।