फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warning ; Hawa gave a four-day ultimatum to the electricity corporation, if the power supply does not improve, then hunger strike will be done

चेतावनी ; हौवा ने बिजली निगम को दिया चार दिन का अल्टीमेटम, बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो भूख हड़ताल कर किया जाएगा प्रदर्शन

Tue, 17 Aug 2021 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Warning ; Hawa gave a four-day ultimatum to the electricity corporation, if the power supply does not improve, then hunger strike will be done
पंचकूला। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) सेक्टर-10 का एक शिष्टमंडल उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों से मिला और उन्हें सेक्टर-10 में लग रहे बिजली कटों से अवगत करवाया। हौवा के संस्थापक एनसी स्वामी, चेयरमैन भारत हितैषी, प्रधान बीएम कौशिक की अगुवाई में शिष्टमंडल ने बिजली निगम के अधिकारियों को बताया कि रोजाना 4 से 5 घंटे बिजली कट से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चेयरमैन भारत हितैषी, मुख्य मार्ग दर्शक एसके शर्मा ने स्पष्ट किया कि 13 अगस्त को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मुलाकात हुई थी। उन्होंने 16 अगस्त तक सेक्टर-10 में बिजली की स्थिति सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। चेयरमैन भारत हितैषी, महासचिव एनके खोसला, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष शर्मा, अमित गुप्ता, वित्तसचिव प्रेम लाल गुप्ता, सचिव आरके शर्मा और सह सचिव तरुण गौड़ ने रोष व्यक्त करते बताया कि पिछले डेढ़ माह से रोजाना पावर कट के कारण बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

भारत हितैषी और मंदिर महासचिव एसपी विज ने बताया कि सेक्टर-10 में करीब एक हजार कोरोना मरीज बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इन मरीजों और अन्य बुजुर्गों को इस नमी युक्त वातावरण में बिजली नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर अल्टीमेटम देकर कहा है कि यदि 20 अगस्त तक सेक्टर-10 में बिजली सप्लाई सामान्य ना हुई, तो हौवा की ओर से बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल की जाएगी, जिसके लिए बिजली विभाग व प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed