फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warm welcome to first time voters

पंजाब के सीईओ ने रिटर्निंग अफसरों के साथ की बैठक, कहा- पहली बार वोट डालने वालों का करें गर्मजोशी से स्वागत

Thu, 17 Feb 2022 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Warm welcome to first time voters
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस. करुणा राजू ने बुधवार को मतदान केंद्रों और डिस्पैच सेंटरों की चेकलिस्ट की समीक्षा करने के लिए राज्य के सभी रिटर्निंग अफसरों (आरओ) के साथ एक वर्चुअल बैठक की। बैठक के दौरान डॉ. एस. करुणा राजू ने सभी अधिकारियों को हिदायत की है कि वह भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुख्ता प्रबंध किए जाने को सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को हिदायत की है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क, दस्ताने, पीपीई, साबुन, थर्मामीटर, सैनिटाइजर आदि समेत कोविड-19 से बचाव के लिए अपेक्षित समूची सामग्री उपलब्ध हो और बूथों पर कोविड डस्टबिन रखे जाएं। उन्होंने रिटर्निंग अफसरों को सभी मतदान केंद्रों पर वेबकैमरों के सुचारु रूप से काम करने को सुनिश्चित बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने रिटर्निंग अफसरों को मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए 5-10 वॉलंटियर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट और शुभंकर शेरा लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

डॉ. राजू ने रिटर्निंग अफसरों को हिदायत की है कि वह पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं को सर्टिफिकेट या फूल देकर गर्मजोशी से स्वागत करें। उन्होंने बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर लाने-लेजाने की सुविधा को सुनिश्चित बनाने के लिए भी कहा। डॉ. राजू ने आरओ को महिला स्टाफ का विशेष ध्यान रखने और शाम को देर होने की सूरत में उनको घर तक सुरक्षित पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed