फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warehouse fire, millions worth of ashes

गोदाम में लगी आग, फायर विभाग की गाड़ी पहुंच आग बुझाई

Wed, 07 Oct 2020 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Warehouse fire, millions worth of ashes
पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित गोयल इलेक्ट्रिक के गोदाम की बेसमेंट में आग लग गई। गोदाम मालिक आकाश गोयल ने दमकल विभाग को सुबह 9.35 बजे सूचना दी कि उनके गोदाम में आग लग गई है। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर दमकल कर्मचारी मौके पर डटे रहे, लेकिन धुआं और रास्ता छोटा होने की वजह से उनको परेशानी हुई। बेसमेंट में प्लास्टिक और लड़ियों का सामान पड़ा था। इस कारण धुआं बढ़ता ही जा रहा था। रास्ता बनाने के लिए जेसीबी बुलाकर बैक साइड की दीवार तुड़वाई गई, लेकिन फिर भी रास्ता साफ नहीं हो पाया। इसके बाद कर्मचारियों को वीए किट् पहनाकर अंदर भेजा गया। इसके बाद पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पाया गया। धुआं करीब पांच घंटे तक निकलता रहा। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed