फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   War in Ukraine: Happiness in the family after Barwala's youth returns home, thanks to the government

यूक्रेन में युद्ध : बरवाला के युवक के घर लौटने पर परिवार में खुशी, सरकार का किया धन्यवाद

Sun, 06 Mar 2022 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
War in Ukraine: Happiness in the family after Barwala's youth returns home, thanks to the government
बरवाला। यूक्रेन की नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी खारकीव में चार वर्ष से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा रोहित जैसे ही शनिवार को अपने घर पहुंचा तो परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार वालों ने उनके लाल की सकुशल घर वापसी पर सरकार का धन्यवाद किया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर और फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया। यूक्रेन युद्ध का भयावह मंजर देखकर लौटे बरवाला के रोहित ने अमर उजाला के साथ आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि वह तीन-चार दिन से पोलैंड में रुका हुआ था।
विज्ञापन

परिवार वालों को मेरी चिंता हो रही थी। उसने बताया कि सारा खर्च भारत सरकार द्वारा वहन किया गया है। सरकार की मदद से सकुशल अपने घर लौटा हूं। उसने बताया कि मेरा एमबीबीएस की पढ़ाई का अंतिम वर्ष था, लेकिन रूस और यूक्रेन में युद्ध के दर्दनाक मंजर को देखकर उसे भारत लौटना पड़ा। उसने बताया कि अन्य काफी विद्यार्थी भी वापस लौटे हैं। रोहित के पिता डॉक्टर साहब सिंह ने बताया कि उनका बेटा रोहित संघ का स्वयंसेवक है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विदेश इकाई हिंदू स्वयंसेवक संघ से जुड़कर एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करता रहा है।
विज्ञापन

माता विमलेश ने बताया कि यह क्षण भावुकता से भरा था। रोहित के वतन लौटने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरवाला शाखा के गुरविंदर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र संधू, ओमप्रकाश शास्त्री, अश्वनी कुमार, ओमवीर सिंह, अजय सहित कस्बे के अन्य लोगों ने उनके घर पहुंचकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed