फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Voter list in turmoil ahead of municipal elections; orders to investigate 8,543 entries

Panchkula News: नगर निगम चुनाव से पहले मतदाता सूची पर घमासान, 8543 प्रविष्टियों की जांच के आदेश

Fri, 08 May 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Voter list in turmoil ahead of municipal elections; orders to investigate 8,543 entries
17 हजार डुप्लीकेट वोटरों के कांग्रेस के दावे पर निर्वाचन आयोग सख्त, निष्पक्ष चुनाव का भरोसा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचकूला नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। कांग्रेस द्वारा करीब 17 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं का आरोप लगाए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने उपायुक्त पंचकूला को सूची में दर्ज 8543 प्रविष्टियों के पुन: सत्यापन के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना उसकी प्राथमिकता है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि छह मई 2026 को कांग्रेस प्रतिनिधियों ने आयोग को ज्ञापन सौंपा था। इसमें दावा किया गया कि नगर निगम की मतदाता सूची में 17,086 प्रविष्टियां डुप्लीकेट या एक ही नाम से दर्ज हैं। हालांकि आयोग को जांच के लिए केवल 8543 मतदाताओं की सूची ही उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि दावा, आपत्ति और अपील की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद ज्ञापन मिला है, लेकिन मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने उपायुक्त पंचकूला को इन प्रविष्टियों की गहन जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पंचकूला उपायुक्त ने कहा कि आंतरिक जांच के लिए पहले ही कमेटी गठित की गई थी और प्रारंभिक जांच में सबकुछ ठीक पाया गया है।
आयोग के अनुसार 28 फरवरी 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जबकि सात मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था। इसके बाद 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को भेज दी गई थी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि अधिसूचना अवधि के दौरान किसी भी राजनीतिक दल ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। यहां तक कि 22 अप्रैल को हुई सर्वदलीय बैठक में भी कांग्रेस ने डुप्लीकेट मतदाताओं का मुद्दा नहीं उठाया था।


उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची तैयार करने की पूरी प्रक्रिया उपायुक्त की निगरानी में होती है और इसमें किसी राजनीतिक दल की भूमिका नहीं होती। आयोग अब उपायुक्त की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, ताकि किसी संभावित त्रुटि को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed