फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vocational teachers started fast unto death for their demands

Panchkula News: वोकेशनल टीचर्स ने अपनी मांगों को लेकर शुरू किया आमरण अनशन

Tue, 13 Aug 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Vocational teachers started fast unto death for their demands
पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स अपनी मांंगों को लेकर सेक्टर-5 में 50 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सरकार द्वार उनकी मांगें नहीं मानने पर उन्होंने सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लों ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो 15 अगस्त को आजादी के महापर्व पर 22 जिलों की 110 महिला वोकेशनल टीचर्स अपने केश मुंडन करवाकर रोष प्रकट करेंगी। उन्होंने बताया कि वोकेशनल टीचर्स 50 दिनों से बहुत ही शांतिपूर्वक तरीके से अपना आंदोलन कर रहे है। वोकेशनल टीचर्स ने अपनी मांगो को लेकर अपने हित से ऊपर देश हित और बच्चों के हित को रख कर आंदोलन चलाया है। राज्य प्रधान अनूप ढिल्लों ने बताया कि क्या 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों में वोकेशनल टीचर्स को स्थान नहीं मिलेगा। हम एडवरटाइजमेंट, रिटन टेस्ट, इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर नौकरी लगाए गए हैं। इसके बाद भी दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। राज्य सचिव गीता ने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 में भारत सरकार ने वोकेशनल एजुकेशन पर सबसे ज्यादा जोर दिया है और इसको हरियाणा के स्कूलों में लागू करवाने के वोकेशनल टीचर्स का सबसे अहम रोल रहेगा, फिर भी हरियाणा सरकार वोकेशनल टीचर्स पर ध्यान नहीं दे रही है। राज्य सलाहकार अश्वनी मलिक ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स अपनी जॉब सिक्योरिटी, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में डिप्लॉयमेंट, वेतन बढ़ोतरी, सर्विस बाय लॉज 2013 में शामिल कर नियमित करने, कैशलैस मेडिकल सुविधा देने की मांगों को लेकर 24 जून से लगातार आंदोलन पर हैं। वोकेशनल टीचर्स को अब भी सरकार से उम्मीद है कि वो वोकेशनल टीचर्स की मांगों पर विचार करके उनको भी पॉलिसी में शामिल कर न्याय देने का काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed