फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IRCTCprepared special tourism plan for religious places of South India

योजना: नए साल में दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की सैर करवाएगा रेलवे, इतने दाम में उठा सकते हैं लाभ

Thu, 16 Dec 2021 01:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 16 Dec 2021 01:40 AM IST
सार

भारत दर्शन के लिए ट्रेन निर्धारित 12 स्टेशनों के मुसाफिरों को लेकर जाएगी। मुसाफिरों के ठहरने, खाने और नाश्ते के साथ चाय की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा।

विज्ञापन
IRCTCprepared special tourism plan for religious places of South India
demo pic

विस्तार

नए साल में दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों पर घूमने की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने विशेष पर्यटन योजना तैयार की है। इसके तहत महज 12 हजार 285 रुपये में भारत दर्शन कर सकते हैं। इसमें यात्री को भोजन, इंश्योरेंस व पर्यटन स्थलों पर रहने की व्यवस्था शामिल है।

विज्ञापन


ओमिक्रॉन और कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर पर्यटकों को भारत दर्शन पर्यटन ट्रेन में कोविड-19 की सभी गाइडलाइन से जुड़े नियमों को पालन करना होगा। सभी यात्रियों के पास फेस मास्क और मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना जरूरी है। कुल 800 यात्रियों को ले जाने की सुविधा होगी। सफर करने के लिए 21 जनवरी से पहले बुकिंग करानी होगी। 
विज्ञापन


भारत दर्शन के लिए ट्रेन निर्धारित 12 स्टेशनों के मुसाफिरों को लेकर जाएगी। मुसाफिरों के ठहरने, खाने और नाश्ते के साथ चाय की भी व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा। किसी भी इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की मदद मिलेगी। यह जानकारी आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में मिलेगा शाकाहारी भोजन

ट्रेन में 13 दिन और 12 रात की यात्रा के दौरान मुसाफिर शयनयान में सफर करेंगे। तीनों समय शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सभी कोच में निजी सिक्योरिटी की व्यवस्था की जाएगी। दक्षिण भारत की यात्रा के लिए 21 जनवरी को भारत दर्शन ट्रेन जाएगी और 1 फरवरी को लौटेगी।

इन दार्शनिक और धार्मिक स्थलों पर घूमने का मिलेगा मौका

भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन दक्षिण भारत के सात तीर्थ स्थल कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै, तिरुपति, त्रिवेंद्रम, मल्लिकार्जुन, तिरुचिरापल्ली स्थित सभी धार्मिक व दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कराएगी। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ट्रेन पर लॉगइन करके अपनी सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। ट्राइसिटी से जाने वाले पर्यटक ट्रेन की बुकिंग सेक्टर 34 स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय से भी करवा सकते हैं।

कहां-कहां होंगे बोर्डिंग स्टेशन

दक्षिण भारत यात्रा स्पेशल ट्रेन एक जनवरी की सुबह छह बजे जालंधर कैंट से चलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई बोर्डिंग स्टेशन बनाए हैं। यात्री लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर से इसमें सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed