फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vis President will give 6 months college fees to Mahima who stands first in 12th

Panchkula News: 12वीं में प्रथम आने वाली महिमा की 6 महीने की कॉलेज फीस देंगे विस अध्यक्ष

Tue, 30 Jul 2024 06:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Vis President will give 6 months college fees to Mahima who stands first in 12th
पंचकूला। सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। ज्ञान चंद गुप्ता ने आर्थिक रूप से कमजोर 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिमा की 6 महीने की कॉलेज फीस देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने बरवाला, खटौली, कनौली, रामगढ़, सेक्टर-20, 21, एमडीसी सेक्टर-4, सुखदर्शनपुर, डंढाढू, सेक्टर-28 व 14 के निवासियों की समस्याएं सुनी। कुछ का उन्होंने मौके पर समाधान किया बाकी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

ज्ञान चंद गुप्ता ने नाडा मंडलाध्यक्ष सिद्धार्थ राणा के साथ आए सेक्टर-21 के रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की स्पीड ब्रेकर की समस्या पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम संयुक्त आयुक्त को टेलीफोन के माध्यम से संबंधित अधिकारी की ड्यूटी लगाकर तय समय सीमा में कार्य को पूरा के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर-20 की मार्केंट के प्रतिनिधियों की मार्केंट में शौचालय तोड़े जाने पर आ रही समस्या पर संज्ञान लेते हुए टेलीफोन के माध्यम से नगर निगम व एचएसवीपी के अधिकारियों को तुरंत मोबाइल शौचालय का प्रबंध करने व तोड़े गए शौचालय की मरम्मत व सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में बिजली, पानी से संबंधित शिकायतों के अलावा लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा, मंडलाध्यक्ष युवराज कौशिक, जसबीर गोयल, पार्षद सुरेश वर्मा, आसमा फाउंडेशन के संस्थापक मनीष कुमार सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed