{"_id":"627d6ce8e430dc1b8b14ddf6","slug":"vis-president-took-responsibility-for-the-education-expenses-of-the-girl-child-pkl-office-news-pkl4504460146","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार के मिड-डे मील के आदेश पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार के मिड-डे मील के आदेश पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति,
विज्ञापन
पिंजौर। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए बनने वाले दोपहर के मिड-डे मील का सामान अब शिक्षक स्थानीय दुकानों से उधार पर लेकर तैयार करेंगे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से हरियाणा शिक्षा विभाग के इस आदेश का विरोध किया जाएगा। यह बाद शिक्षक संघ के प्रधान जयपाल दहिया ने खंड शिक्षा अधिकारी पिंजौर को ज्ञापन देने के बाद कही। शिक्षक संघ के खंड प्रधान जयपाल दहिया ने बताया कि शिक्षा विभाग ने अभी तक विद्यालयों में मिड-डे मील का सामान नहीं पहुंचाया है और सरकार ने अपनी साख बचाने के लिए तुगलकी फरमान के माध्यम से अध्यापकों को आदेश दिया है कि वे स्थानीय दुकानदारों से सब्जी और करियाना का सामान उधार में लेकर मिड-डे मील तैयार करके बच्चों को खिलाएं।
इस पर शिक्षक संघ ने विभाग से इस अव्यवहारिक आदेश को तुरंत प्रभाव से वापस लेने और मिड-डे मील से संबंधित धन राशि को स्कूल प्रबंधक समिति के खाते में डालने की मांग की है। जयपाल दहिया ने कहा कि सरकार गरीब बच्चों को उनके भोजन के अधिकार से वंचित नहीं कर सकती और सरकार को चेताया कि जब तक सरकार मिड-डे मील का समुचित प्रबंध नहीं करती है तब तक जिले के किसी भी प्राथमिक स्कूल में मिड-डे मील नहीं बनाया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी की गैरमौजूदगी में उनके प्रतिनिधि अशोक रंगा, मुकेश कौशिक लिपिक को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर रुपेश कौशिक, जिला सचिव राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुलदीप भुक्कल, उपप्रधान संदीप, पवन कुमार, कुलदीप रोहिला, सोनिया ठाकुर, सुभाष शर्मा, मीनू कुमारी, सुभाष चंद, राजीव और अन्य अध्यापक मौजूद रहे।