{"_id":"6437107e13b914da120cd314","slug":"viral-video-of-drinking-alcohol-in-the-meter-room-of-bijli-colony-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-528-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिजली काॅलोनी के मीटर रूम में शराब पीने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिजली काॅलोनी के मीटर रूम में शराब पीने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित बिजली निगम के सिटी डिविजन ऑफिस स्थित मीटर रूम में शराब पीने का मामला सामने आया है। इसमें लाइनमैन और जेई के द्वारा शराब पीने का मामला सामने आया है। सीनियर जेई ने वीडियो बनाते हुए दोनों पर मीटर रूम को शराब का अड्डा बनाने का आरोप लगाया है।
बिजली निगम के मीटर रूम में शराब पीने की वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है। ऑफिस के ही सीनियर जेई ने वीडियो व लिखित शिकायत बिजली निगम के सीनियर अधिकारी को दी है। सीनियर जेई ने उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जेई और लाइनमैन की ओर से छुट्टी नहीं दिए जाने पर धमकाने का प्रयास किया गया। इस पर वह मंगलवार रात को ही दफ्तर चले गए। दफ्तर जाने के बाद दोनों शराब पीते हुए नशे की हालत में मिले। इसके बाद जब वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुआ तो बिजली निगम के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया है। बिजली निगम के अधिकारी ने मामले में तीन अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच करवाई जा रही है।
सिटी डिविजन के सीनियर जेई विशाल प्रभाकर ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि रात 9 बजे उनके पास लाइनमैन राकेश नैन का फोन आया और वह गलत तरीके से बोलने लगा। जिसके तुरंत बाद वह रात को 9.35 पर ऑफिस पहुंचे तो देखा कि सिटी डिविजन ऑफिस के पीछे बने हुए मीटर रूम जो अब खाली है। वहां पर रहने वाले जेई अर्जुन सोनवाल और लाइनमैन राकेश नैन बैठकर शराब पी रहे हैं। यही नहीं कमरे में बेड , सोफा, गैस चूल्हा सहित सभी खाने पीने का पूरा इंतजाम था। जेई विशाल प्रभाकर ने मौके की वीडियो बनाई और उसे सीनियर अधिकारियों को भेज दिया। उन्होंने बताया कि नियमों को ताक पर रखकर दोनोंइस तरह का गलत काम कर रहे हैं। बिजली निगम के एसई सुधाकर तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एक्सईएन व एसडीओ की टीम बनाकर वीडियो की जांच करवाई जा रही है। अगर इस मामले में वीडियो सही पाया गया तो लाइनमैन व जेई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।