फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vipul Agarwal of Panchkula scored 99.96 percentile in CAT

Panchkula News: कैट में पंचकूला के विपुल अग्रवाल ने 99.96 पर्सेंटाइल हासिल किए

Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Vipul Agarwal of Panchkula scored 99.96 percentile in CAT
पंचकूला। आईआईएम कलकत्ता ने वीरवार की रात कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (कैट) के नतीजे घोषित कर दिए। इस नतीजे में पंचकूला के विपुल अग्रवाल ने 99.96 पर्सेंटाइल हासिल कर ट्राइसिटी में अव्वल स्थान हासिल किया। विपुल अग्रवाल ने कहा कि निरंतरता और कड़ी मेहनत दो ऐसी चीजें हैं, जिनसे यह सफलता संभव हुई है। उनका मानना है कि जो भी हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए लगातार मेहनत करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

विपुल अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने आठवीं तक की प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस पिंजौर, 10वीं केवीडीएवी और 12वीं भवन विद्यालय सेक्टर 27 चंडीगढ़ से की। उन्होंने एनएमआईएमएस मुंबई से मैनेजमेंट एंड मार्केटिंग में बीबीए किया। उन्होंने एक महीने तक इंटर्नशिप की और उसके बाद फिर से कैट की तैयारी शुरू कर दी। अब वह आईआईएम में दाखिला लेना चाहते हैं और इसके इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने सफलता का श्रेय टीचर सोनी गोयल, पिता अजय अग्रवाल और मां मधुबाला अग्रवाल को दिया। विपुल अग्रवाल ने कहा कि हमेशा वही किया, जो टीचर सोनी गोयल ने कहा और तैयारी जारी रखी।
विज्ञापन

वह हमेशा से ही बिजनेस में जाना चाहते थे और उसी गति से आगे बढ़ रहे हैं। विपुल कहते हैं कि हमें अपनी पढ़ाई के लिए समय निकालना चाहिए। निरंतरता रखनी चाहिए। इसके अलावा सिर्फ मॉक टेस्ट देना ही काफी नहीं है, बल्कि दोस्तों के साथ मिलकर उसका विश्लेषण करना और हर एक से सीखना भी जरूरी है। अपनी जो भी कमियां थीं, उन्हें दूर करने पर विशेष ध्यान दिया और खुशी है टॉप स्कोरर बनकर उभरे। विपुल अग्रवाल के पिता अजय अग्रवाल और मां मधु बाला अग्रवाल ने बेटे को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed