फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers had demanded removal of liquor shop in Tikkartal, police investigated

Panchkula News: ग्रामीणों ने की थी टिक्करताल में शराब ठेका हटाने की मांग, पुलिस ने की जांच

Wed, 16 Jul 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers had demanded removal of liquor shop in Tikkartal, police investigated
मोरनी। टिक्करताल क्षेत्र में चल रहे शराब के ठेके को लेकर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पंचकूला से आई पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। यह कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों की ओर से लगातार की जा रही शिकायतों के बाद की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि टिक्करताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर शराब का ठेका चलाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि यहां ठेका अव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है और इससे क्षेत्र की छवि खराब हो रही है, साथ ही पर्यटक और परिवार भी असहज महसूस करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और पाया कि यह ठेका ऑनलाइन प्रक्रिया में है। हालांकि, ग्रामीणों की भावनाओं और विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि स्थानीय निवासी इस ठेके का विरोध जारी रखते हैं और सामूहिक रूप से इसे हटाने की मांग करते हैं, तो इसे यहां से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ स्थानीय प्रतिनिधियों ने पुलिस से मुलाकात कर लिखित में विरोध दर्ज करवाने की बात कही। वहीं, पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed