{"_id":"67bb874bc02b5fee73000b4a","slug":"villagers-came-out-to-protest-against-raising-the-road-level-panchkula-news-c-87-1-pan1001-119918-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क का लेवल ऊंचा करने के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क का लेवल ऊंचा करने के विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी के गुप्ता नर्सिंग होम से रिंग रोड तक चल रहे निर्माणाधीन कार्य के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान क्षेत्र और लोगों की जरूरतों को नजरंदाज किया गया है।
उपायुक्त के आदेश के बावजूद इसका स्तर एक फुट नीचे नहीं किया गया है। इस कारण आस-पास के घरों में जलभराव का खतरा बना रहेगा। बलबीर कुमार गुप्ता, बुद्ध राम, कपिल मोहन, रामपाल धीमान, भूपेंद्र कुमार, रोहित, निशांत, मंजू बाला, नवीन, सुरेन्द्र धीमान और कृष्ण सैनी ने कहा कि प्रशासन और ठेकेदार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण पानी का प्रवाह नियंत्रित करने में परेशानी हो रही है। यदि सड़क को एक फुट नीचे किया जाए तो यह समस्या हल हो सकती है। लोगों ने बताया कि 30 जनवरी को पंचकूला उपायुक्त के रायपुररानी में रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दी थी। तब उपायुक्त ने तत्काल पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आशीष चौहान को निर्देश दिए थे कि सड़क का स्तर एक फुट नीचे किया जाए, लेकिन ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारियों ने इन निर्देशों की अवहेलना की है।
इस कारण इस इलाके के निवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बारिश के दौरान उनके घरों में जलभराव हो जाएगा।
विरोध-प्रदर्शन में शामिल भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण धानक ने कहा कि इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।