फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers are troubled by the sound of DJ playing at night in Sultanat Hotel

Panchkula News: सल्तनत होटल में रात को बजने वाले डीजे की आवाज से परेशान रहते हैं ग्रामीण

Tue, 24 Dec 2024 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers are troubled by the sound of DJ playing at night in Sultanat Hotel
पंचकूला। सल्तनत होटल में रात तीन बजे तक बजने वाले डीजे के शोर से अंब वाला गांव के लोगों की रातों की नींद पूरी नहीं हो पाती है। स्थानीय लोग भी क्या करें, यहां पुलिस और प्रशासन के नाम के नीचे हुक्का से लेकर शराब तक युवाओं को परोसा जाता है। रात को तीन बजे तक यहां लेट नाइट पार्टियां होती हैं। रात 12 बजे के बाद पंचकूला के सभी क्लब और होटलों को बंद करने के आदेश हैं। कार्रवाई के नाम पर यहां कभी खाना पूर्ति तो कभी एसआईटी गठित कर दी जाती है। स्थानीय निवासी सलीम और सराफत अली ने बताया कि उपायुक्त और डीजीपी को शिकायत देने के बाद पंचकूला पुलिस ने यहां जनवरी 2024 में छापे भी मारे थे, लेकिन कुछ दिन बाद यहां लेट नाइट पार्टियां दोबारा शुरू हो गईं। अगर उस समय होटल को बंद करवा दिया होता तो इस तरह की वारदात आज न होती।
विज्ञापन



अवैध गेस्ट हाउस और होटल अनैतिक गतिविधियों के बने ठिकाना
पंचकूला के मोरनी हिल्स और बुर्ज कोटिया रोड पर राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण में 200 गेस्ट हाउस चल रहे हैं। इन गेस्ट हाउस के लिए न तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से सीएलयू लिया है, न ही वन विभाग से किसी प्रकार की एनओसी। मोरनी हिल्स व आस-पास के एरिया में पंजाब शेड्यूल्ड रोड एक्ट, इंडियन फारेस्ट एक्ट 1927, पंजाब लैंड प्रोबेशन एक्ट 1900, सेक्शन-4, लैंड कंजर्वेशन एक्ट 1986 तक लागू है। बावजूद इलाके में अवैध निर्माण के साथ-साथ अवैध गेस्ट हाउस का धंधा जोरों से फल-फूल रहा है। कंट्रोल्ड पूल एरिया होने के कारण सड़क के आसपास कोई भी निर्माण कार्य इस क्षेत्र में नहीं किया जा सकता, लेकिन माफिया ने दस से बीस कमरों तक के गेस्ट हाउस खड़े कर दिए हैं। हरियाणा सरकार ने इस क्षेत्र में अवैध निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है, फिर भी गेस्ट हाउस के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त जोरों पर है। गेस्ट हाउस मालिकों को बरसों से राजनीतिक संरक्षण होने के कारण पुलिस, वन, ग्राम एवं आयोजना और पर्यटन विभाग भी कोई कदम नहीं उठाता।
विज्ञापन

मोरनी तो घोषित वाइल्ड लाइफ एरिया के साथ ही ईको सेंसटिव जोन भी है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। अवैध गेस्ट हाउस तो अनैतिक गतिविधियों का ठिकाना बने हुए हैं। रोजाना के अलावा शनिवार और रविवार को खासकर यहां पर पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से बड़ी तादाद में प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं। गेस्ट हाउस मालिकों ने इनके लिए घंटों के हिसाब से रेट फिक्स कर रखा है। पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ न होने से अनैतिक कार्य जोरों पर चल रहा है। अनेक भूमि मालिकों ने तो गेस्ट हाउस बनाकर रेंट पर दिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed