फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Village Godam will get relief from drinking water crisis, new project will be started at a cost of Rs 60 lakh.

Panchkula News: गांव गोदाम को पेयजल संकट से मिलेगी राहत, 60 लाख की लागत से लगेगा नया प्रोजेक्ट

Mon, 12 Jan 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Village Godam will get relief from drinking water crisis, new project will be started at a cost of Rs 60 lakh.
नए ट्यूबवेल, पानी की टंकी और पाइपलाइन बदलने की योजना, गर्मियों में नहीं होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। ग्राम पंचायत थाने की सैर के अंतर्गत गांव गोदाम में लंबे समय से चली आ रही पेयजल ट्यूबवेल की मांग अब पूरी होने जा रही है। गांव के शिष्टमंडल द्वारा यह समस्या विधायक शक्तिरानी शर्मा और सांसद कार्तिकेय शर्मा के समक्ष रखी गई थी, जिस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान लेते हुए गांव को बड़ी सौगात दी है।
गांव गोदाम में विशेष परियोजना के तहत नया पेयजल ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इसके साथ ही पानी के भंडारण के लिए टैंक का निर्माण किया जाएगा, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी। परियोजना के अंतर्गत पुरानी और जर्जर पाइपलाइन को बदलने का कार्य भी किया जाएगा, ताकि गांव के हर घर तक शुद्ध पानी पहुंच सके। गांव गोदाम के लोगों और ग्राम पंचायत की ओर से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए विधायक शक्ति रानी शर्मा एवं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा का आभार व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन


60 लाख से अधिक की लागत से होगा निर्माण
करीब 60 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस पेयजल प्रोजेक्ट से गांव गोदाम के लोगों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। इससे विशेष रूप से गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की किल्लत से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed