{"_id":"6864393945a22dd2b908a9fb","slug":"vigilance-bureau-arrested-a-block-officer-while-taking-a-bribe-of-rs-13000-panchkula-news-c-59-1-asr1003-112975-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेरह हजार की रिश्वत लेते ब्लाॅक अधिकारी को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेरह हजार की रिश्वत लेते ब्लाॅक अधिकारी को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। तेरह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो की ओर से बीडीपीओ दफ्तर में तैनात ब्लाॅक अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जार्ज मसीह है और यह गांव बकरौर का रहने वाला है।
इस बारे में राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ गांव बकरौर के ही एक व्यक्ति की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह साल 2024 में अपने गांव से पंचायती चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन वह ऐसा न कर सका। क्योंकि ब्लाॅक अधिकारी अजनाला की ओर से उसको डिफाल्टर घोषित करने का नोटिस जारी किया गया था। उसमें कहा गया था कि उसने चार कनाल की सरकारी जमीन के बकाया का भुगतान नहीं किया है और इस संबंधी उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
शिकायत के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता को कहा कि यदि वह अपना नाम डिफाल्टर लिस्ट में से निकलवाकर राजस्व रिकाॅर्ड में संशोधन करवाना चाहता है, तो उसको 13,000 रुपये रिश्वत देनी पड़ेगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक तस्दीक के उपरांत विजिलेंस ब्यूरो यूनिट अमृतसर की टीम ने ट्रैप लगाया और उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 13000 रुपये रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। मुलजिम को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंधी आगे जांच जारी है।