फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vice Speaker demands Chief Electoral Officer to remove flaws in voter list

Panchkula News: विस स्पीकर ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मतदाता सूची की खामियों को दूर करने की मांग की

Sat, 03 Aug 2024 06:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Vice Speaker demands Chief Electoral Officer to remove flaws in voter list
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल से मुलाकात कर मतदाता सूचियों और मतदान प्रक्रिया में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग की। इस संबंध में विस अध्यक्ष ने 27 जुलाई को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र की प्रति और मतदाता सूचियों की त्रुटियां दर्शाने वाले सर्वे दस्तावेज सुपुर्द किए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने इन त्रुटियों को लेकर विस्तार से बात भी की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में मृतकों और निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर जा चुके व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। कुछ मतदाताओं के वोट एक से अधिक स्थानों पर बने हैं। बूथ लेवल के अधिकारियों को निर्देश जारी कर मतदाता सूचियों को अपडेट करवाना चाहिए। इस सूचियों में जिस प्रकार की गड़बड़ियां हैं, उससे लगता है कि ये किसी षड्यंत्र का भी हिस्सा हो सकती हैं। इस अवसर पर घर-घर जाकर सर्वे करने वाली टीमों के मुखिया भी मौजूद रहे। उन्होंने सेक्टर-20 स्थित बूथ नंबर 48 का उदाहरण देकर कहा कि कुल 1376 मतदाताओं में से 38 मृत हैं। 257 मतदाता पड़ोसी राज्यों में शिफ्ट हो चुके हैं। सर्वे में पाया गया कि जो मतदाता पड़ोसी राज्यों में स्थानांतरित हो गए थे, उन्होंने पंचकूला में भी वोट डाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed