फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vice Chancellor will be the chairman of the selection committee in the appointments of the university

विवि की नियुक्तियों में कुलपति होंगे चयन समिति के अध्यक्ष

Thu, 18 Nov 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor will be the chairman of the selection committee in the appointments of the university
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों की नियुक्तियों में चयन समिति के अध्यक्ष कुलपति होंगे। 2 सदस्य आयोग से, एक सरकारी प्रतिनिधि व एक विवि रहेगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विवि की स्वायत्ता खत्म नहीं की गई है। हरियाणा लोक सेवा आयोग को नियुक्तियां करने का अनुभव है। इसलिए प्रोफेसर और अन्य स्टाफ की भर्ती के लिए अनुभवों का लाभ लिया जा रहा है। विपक्ष बेवजह हो-हल्ला कर रहा है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग पत्र भेजे गए हैं। भविष्य में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। सभी स्कूल 1 दिसंबर से पूरी सुरक्षा के साथ पूरे समय के लिए खोले जाएंगे। मिड डे मील एक जनवरी से वितरित करेंगे।
विज्ञापन

डेंगूृ से बचाव को सरकारी स्कूलों में फॉगिंग करवाई
डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर स्कूलों में फॉगिंग करवा दी गई है। अध्यापकों को सुरक्षा के निर्देश दे दिए हैं। अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो उसका समाधान करेंगे। डेंगू, कोविड की तरह की बीमारी नहीं है। कॉलेज में दाखिलों के लिए पोर्टल 22 नवंबर तक खोल दिया है। जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अब तक दाखिला नहीं ले पाए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। सुपर-100 की सफलता को देखते हुए हिसार और करनाल में भी केंद्र खोले जाएंगे। अब और मॉडल संस्कृति स्कूल फिलहाल नहीं खोलेंगे। सीबीएसई से संबद्घ इन स्कूलों की संख्या 22 से बढ़कर 136 की है। ये स्कूल बड़ी संख्या में हो गए हैं, इसलिए इन्हें सही तरीके से चलाएंगे। इसके बाद इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। 4 से 20 फरवरी 2022 तक सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार सहयोगी राज्य जम्मू-कश्मीर व सहयोगी देश ब्रिटेन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed