{"_id":"61560f928ebc3e09f0590fa5","slug":"very-important-work-will-not-stop-during-the-election-code-of-conduct-panchkula-news-pkl4285810140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता के दौरान नहीं रुकेंगे बेहद जरूरी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता के दौरान नहीं रुकेंगे बेहद जरूरी काम
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ऐलनाबाद उपचुनाव के दौरान सिरसा जिले में जरूरी काम नहीं रुकने देगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी जरूरी कामों के लिए विभागों की ओर से आने वाले प्रस्तावों की जांच करेगी। जांच में सही पाए जाने वाले प्रस्तावों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के जरिये भारतीय चुनाव आयोग को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। प्रस्तावों से संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव इस कमेटी के सदस्य होंगे। स्क्रीनिंग कमेटी से मंजूर प्रस्ताव संपूर्ण विवरण के साथ चुनाव आयोग को भेजे जाएंगे। प्रस्ताव के साथ एक ‘अरजेंसी नोट’ भी लगाना होगा, जिसमें यह लिखा होगा कि विभाग का प्रस्ताव अति आवश्यक है और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रस्तावित कार्य को रोका जाना उचित नहीं होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी केवल उन्हीं प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग को भेजेंगे जो स्क्रीनिंग कमेटी से मंजूरी प्राप्त होंगे।
उपचुनाव के लिए अवकाश की घोषणा
सरकार ने 3 अक्तूबर को नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड नंबर 34 और नगर निगम करनाल के वार्ड नंबर 7 की सीटों के लिए होने वाले उप-चुनाव के मद्देनजर अवकाश की घोषणा की है। इन वार्डों के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाली सभी दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठनों में अवकाश रहेगा ताकि वहां के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।