फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vending zone made in 10 meters instead of 24, not even facilities

पंचकूला: 24 की जगह 10 मीटर में बनाया वेंडिंग जोन, सुविधाएं तक नहीं

Thu, 16 Feb 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Vending zone made in 10 meters instead of 24, not even facilities
दीपक शाहीपंचकूला। शहर के 564 रेहड़ी-फड़ी वालों को राहत देने के लिए नगर निगम ने उन्हें वेंडिंग जोन में तो शिफ्ट कर दिया लेकिन कई जगहों पर नियमों का ध्यान नहीं रखा। जहां वेंडिंग जोन बनाए गए हैं वहां आज भी सुविधाओं का टोटा है। इसके चलते आमलोगों के साथ सेक्टर-11 के स्थानीय निवासी और दुकानदार भी परेशान हैं। इस बाबत रेहड़ी-फड़ी वालों ने पंचकूला उपायुक्त से लेकर नगर निगम आयुक्त व महापौर तक को शिकातय दी लेकिन कार्रवाई के नाम पर महज कंपनी को नोटिस जारी करने का आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-11 में वेंडिंग जोन के तहत करीब 56 दुकानें आवंटित की गईं हैं। यहां 24 मीटर की जगह 10 मीटर में वेंडिंग जोन बनाकर रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह दे दी गई। इसके चलते दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी गोपाल शारदा ने बताया कि शाम को घर के सामने नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। रात 11 बजे के बाद लोगों को सोने में दिक्कत होती है। इस बाबत उपायुक्त से लेकर नगर निगम कमिश्नर और महापौर तक को शिकातय दे चुका हूं। उपायुक्त ने नियम के अनुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


आरटीआई में खुलासा, वेंडरों ने जाली पते पर ली है जगह
सेक्टर-11 निवासी अंबर ने बताया कि वेंडिंग जोन में अधिकतर रेहड़ी-फड़ी वालों ने गलत पते पर जगह आवंटित करा ली है। इसका खुलासा आरटीआई के जरिए हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन रेहड़ी-फड़ी वालों ने सेक्टर-11 के पते पर वेंडिंग जोन में जगह ली थी। उनमें से करीब 15 से 20 घरों में जाकर चेक किया तो एक भी पते पर रेहड़ी-फड़ी वाले नहीं मिले। सभी पते कोठियों के हैं। इनका पुलिस सत्यापन भी नहीं हुआ है। इसकी बकायदा जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-19 के वेंडिंग में जोन गंदगी का अंबार, पानी तक नहीं
सेक्टर-19 में नगर निगम ने करीब 100 रेहड़ी फड़ी वालों को जगह दी है लेकिन यहां चारों तरफ गंदगी का अंबार है। गंदगी इतनी है कि यहां का पानी पीने लायक नहीं है। शौचालय के दोनों गेट टूटे हुए हैं। बदबू के चलते आप शौचालय में दाखिल नहीं हो सकते। वेंडिंग जोन में खड़े एक दुकानदार ने कंपनी की ओर से 2000 रुपये चार्ज किया जाता है लेकिन सुविधाएं जीरो हैं।

अलग-अलग सेक्टरों में बनाए हैं वेंडिंग जोन
564 रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए शहर के अलग-अलग सेक्टरों में वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। इनमें सेक्टर-2 में 65, सेक्टर-4 में 84, सेक्टर-8 में 27, सेक्टर-20 में 12, सेक्टर-11 में 56, सेक्टर-12 में 14, सेक्टर-15 में 84, सेक्टर-19 में 222 लोगों को जगह अलॉट की गई है। यहां अलॉटियों को जल्द सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।


सेक्टर-11 वेंडिंग जोन नियम के अनुसार नहीं बनाया गया है। कई जगहों पर रोड बर्म के ऊपर बना दिए गए हैं। इस मसले को दो बार हाउस की बैठक में उठा चुकी हूं, लेकिन विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

-ओमवती पुनिया, पार्षद, वार्ड नंबर 11


सेक्टर-19 के वेंडिंग जोन में चारों तरफ गंदगी भरी है। यहां सफाई बिल्कुल नहीं है जबकि हर दुकानदार से 2000 रुपये कंपनी चार्ज करती है। उसके बाद भी रेहड़ी फड़ी वालों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। नगर निगम को 600 रुपये मिलते हैं। इसे नगर निगम को खुद देखना चाहिए।
-हरिंदर मलिक, पार्षद, सेक्टर-19


हाउस की बैठक में मुद्दा उठा था, कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। इससे पहले भी एक बार नोटिस जारी किया गया था।
-वीरेंद्र लाठर, आयुक्त, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed