{"_id":"6624348fcf0d19f42a0b3ba7","slug":"vegetables-and-fruits-were-damaged-due-to-hailstorm-and-rain-pkl-office-news-c-87-1-spkl1029-111175-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ओलावृष्टि और बारिश से सब्जियों और फलों को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ओलावृष्टि और बारिश से सब्जियों और फलों को हुआ नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। बीती रात भारी बारिश, तेज आंधी के बाद हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। क्षेत्र की भूडी, नाईटा, कोटी, टीपरा समेत कई पंचायतों में जमकर ओलावृष्टि हुई है। इससे किसानों की प्याज, सब्जियों और फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम बाद हुई ओलावृष्टि का आलम ऐसा था कि पूरी सड़क सफेद चादर से ढक गया।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रिवाडी, कमारू, दाबसू, व सैडा, बिदना गांवों में प्याज के बीज को भारी क्षति हुई है। अमडी गांव में ओलावृष्टि से सेब और आंवला की फसल प्रभावित हुई है। खरटा, बैहनी, कोल्यों व खरक सहित किसानों को अधिक नुकसान की सूचना मिल रही है। बर्बाद खेती से मायूस किसानों ने हरियाणा सरकार से मुआवजे की मांग की है।
छोटी छोटी खेती हुई बर्बाद
ओलावृष्टि के बाद मूसलाधार बारिश ने भारी नुकसान किया है। कुछ फसलों का नामोनिशान मिट गया और कुछ आधी से ज्यादा बर्बाद हो गई हैं। प्रशासन फोरी तौर पर आर्थिक राहत देने का काम करे। - दविंद्र सिंह, किसान
विज्ञापन
नगदी फसलों से चलता खर्चा
टमाटर सहित अन्य सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इन फसलों को बेचकर किसान सारा साल गुजारा चलाते हैं। प्रशासन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करे। - चरण सिंह किसान
सेब की खेती को भी हुआ नुकसान
इलाके के एकमात्र सेब के बाग को भी ओलावृष्टि से क्षति पहुंची है। इसके अलावा आंवला की खेती को भी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुमान के अनुसार लगभग 30 से पचास प्रतिशत सेब और आंवला की खेती को नुकसान हुआ है। - दविंद्र राणा किसान एवं सेब उत्पादक
किसानों की मांग उठाई जाएगी
किसानों के खेतों का मुआयना किया। गांवों का दौरा कर किसानों से बात की और प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। किसानों की मांग हर स्तर पर उठाई जाएगी। - सुनील शर्मा, चेयरमैन, जिला परिषद पंचकूला