फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   vaccination; Vaccine was administered on 5429 in the district, first dose was administered to 4012 people

टीकाकरण ; जिले में 5429 को लगाई गईं वैक्सीन, 4012 लोगों को पहली डोज लगाई गई

Tue, 03 Aug 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
vaccination; Vaccine was administered on 5429 in the district, first dose was administered to 4012 people
पंचकूला। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय में स्नात्तकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं समय पर ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र, पंचकूला की इंचार्ज डा. श्रीदेवी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर प्रोग्राम के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त और 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी। कृषि महाविद्यालय व गृह विज्ञान महाविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को होगी। इनके लिए प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी 31 अगस्त को ही वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 2 सितंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। पहली काउंसिलिंग 10 सितंबर से 14 सितंबर तक होगी और 18 सितंबर को सीट अलाट कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय और कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सभी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इनके लिए उत्तर कुंजी 21 सितंबर को जारी की जाएगी जिसके आधार पर उम्मीदवार 22 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के लिए 18 अक्टूबर को, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के लिए 11 अक्टूबर को और कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के लिए 12 अक्टूबर को सीट अलॉट की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा कोर्स के लिए काउंसलिंग 10 से
डिप्लोमा कोर्सों के लिए पहली काउंसलिंग व पसंद के विषय भरने की तिथि 10 से 14 सितंबर होगी और परिणाम 20 सितंबर को घोषित कर दिए जाएंगे। जिसमें सीट अलॉटमेंट भी कर दी जाएगी। फिजिकल रिपोर्टिंग, कागजातों की वेरिफिकेशन , फीस जमा करवाना व कोर्स में पंजीकरण प्रक्रिया 22 से 24 सितंबर तक होगी। दूसरी काउंसिलिंग 13 से 14 अक्टूबर को होगी और इसके परिणाम व सीट अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed