फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccination speed is slow, 26508 got booster dose

कोरोना की बूस्टर डोज अब तक केवल 26508 लोगों को लग पाई

Fri, 06 May 2022 12:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vaccination speed is slow, 26508 got booster dose
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुखार, जुकाम और वायरल की शिकायत होने के बाद सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में लोगों ने टेस्टिंग बढ़ा दी है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद भी शहर के लोगों ने टीकाकरण में लापरवाही बरती है। इसी कारण अभी तक बूस्टर डोज लगने की रफ्तार धीमी बनी हुई है। जिले में बूस्टर डोज केवल 26508 लोगों ने लगवाई है।
विज्ञापन

पंचकूला जिले की कोरोना वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. मीनू सासन ने बताया कि अब तक पंचकूला में पहली और दूसरी डोज के टारगेट पूरे कर दिए गए हैं। वहीं इसमें दूसरी डोज लोगों ने तीने माह की जगह छह से नौ माह में लगवाई है। इसी कारण अभी वह बूस्टर डोज के लिए योग्य नहीं है। इसी कारण अभी तक बूस्टर डोज हर वर्ग में देरी से लग रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना की बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए सभी सीएचसी और पीएचसी सेंटर में इसे शुरू कर दिया गया है। जो लोग पहली और दूसरी वैक्सीनेशन करवा चुके हैं, वे नौ माह बाद बूस्टर डोज ले सकते हैं। सभी लोगों को बूस्टर डोज लगवाना चाहिए। पंचकूला में कुल 4 लाख 44 हजार 675 लोगों को दोनों डोज लगाई है।
विज्ञापन

यह हैं बूस्टर डोज लगवाने के आंकड़े
आयु वर्ग बूस्टर डोज लगी
18 से 44 वर्ष --------- 244
45 से 59 वर्ष ---------813
60 वर्ष से अधिक --- 18729
फ्रंट लाइन वर्कर ---- 4271
हेल्थ वर्कर ------ 2451
्र
कोट ---
कोरोना से बचाव के लिए पहली और दूसरी डोज के तय मानक से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। लोगों ने कोरोना से बचाव की दूसरी डोज देरी से लगवाई है। इसी कारण अभी तक बूस्टर डोज का वैक्सीनेशन धीमा है। जल्द ही इसे तेजी से पूरा किया जाएगा। - सुबीर सक्सेना, पीएमओ, पंचकूला, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed