फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccination: In Panchkula, shopkeepers and their staff will be vaccinated, certificate will be pasted outside the shops

टीकाकरण : पंचकूला में दुकानदारों और उनके स्टाफ को लगेगा टीका, दुकानों के बाहर चस्पा किया जाएगा प्रमाणपत्र

Fri, 11 Jun 2021 12:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: In Panchkula, shopkeepers and their staff will be vaccinated, certificate will be pasted outside the shops
पंचकूला। कोरोना से बने हालात नियंत्रण में आते ही प्रशासन ने आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने का खाका तैयार कर लिया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिले के डीसी समेत आला अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत योजना बनाई। बैठक में कारोबारियों को शहर का ग्रोथ इंजन मानकर उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। इस निर्णय के अनुसार शहर के सभी बाजारों के दुकानदारों और उनके स्टाफ को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस वैक्सीनेशन के साथ ही उनकी दुकानों पर एक सर्टिफिकेट भी चस्पा किया जाएगा, ताकि ग्राहक निश्चित होकर वहां से खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन

इस अभियान का उद्देश्य लॉकडाउन के दौरान दुकानदारों के व्यापार में हुई क्षति की भरपाई करना है। इसके साथ ही प्रशासन इसको लेकर सकारात्मक प्रचार अभियान भी चलाएगा कि सभी दुकानदारों और उनके स्टाफ को वैक्सीन लगा दी गई है। इससे उनकी बिक्री बढ़ेगी और शहर में कारोबारी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिले के एडीसी, सीएमओ और स्टेट फार्मास्यूटिकल काउंसिल के सदस्य बीबी सिंहल को इसके लिए जल्द विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। गुप्ता ने कहा कि यह योजना इस ढंग से बने जिससे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि हमें दुकानदारों और उनके सहायकों का टीकाकरण इसी उद्देश्य से करना है, इसके साथ ही मार्केट में सामाजिक दूरी और मास्क पहनने इत्यादि नियमों का भी सख्ती से पालन करवाएं। हम कोविड का ग्राफ गिरने बावजूद इसके प्रति लापरवाह नहीं हो सकते।
विज्ञापन

मरीजों से अधिक वसूली के 18 मामले चिह्नित, रकम वापस नहीं दी तो होगी कार्रवाई
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिकारियों से जिले में कोविड-19 के हालातों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान निजी अस्पतालों द्वारा कोविड मरीजों से की गई अधिक वसूली के मामले पर भी चर्चा हुई। विस अध्यक्ष के पूछने पर डीसी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कुल 18 मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अगर अस्पतालों 18 जून तक अधिक वसूली की रकम वापस नहीं की तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर के लिए 25 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार
सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि 25 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा चुका है। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में 1000 क्षमता वाला ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया गया है। सेक्टर-26 स्थित पॉलिक्लिनिक, सामुदायिक केंद्र, रायपुररानी, कालका और नानकपुर में ऑक्सीजन की सुविधा से लैस बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के लिए नए स्टोरेज टैंक का भी प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही आईसीयू सुविधाओं के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है।

जिन क्षेत्रों में कोविड की पॉजिटीविटी दर 5 फीसदी से ज्यादा रहेगी, उन क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि लोगों की जान बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। इसके लिए जितने भी आवश्यक प्रबंध करने हों प्रशासन को करने चाहिए। सरकार की तरफ संसाधन उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस बैठक में पंचकूला के जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, एडीसी मोहम्मद इमरान रजा, डीसीपी मोहित हांडा, सीएमओ डॉ. जसजीत कौर, एसीपी राजकुमार सिंह, स्टेट फार्मास्यूटिकल काउंसिल के सदस्य बीबी सिंहल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed