{"_id":"607c92f98ebc3e245c610281","slug":"vaccination-camp-450-vaccinated-in-white-house-from-free-auto-arrangement-to-eating-and-drinking-and-lodging-pkl-office-news-pkl410785078","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण शिविर : व्हाइट हाउस में 450 ने लगवाया टीका, मुफ्त ऑटो की व्यवस्था से लेकर खाने पीने और रहने का है इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण शिविर : व्हाइट हाउस में 450 ने लगवाया टीका, मुफ्त ऑटो की व्यवस्था से लेकर खाने पीने और रहने का है इंतजाम
विज्ञापन
समाजसेवी संतराम शर्मा सहित जिलाध्यक्ष बीजेपी अजय शर्मा व अन्य।
- फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। शहर के समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संतराम शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से व्हाइट हाउस में टीकाकरण शिविर लगाया। इसकी शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाध्यक्ष भाजपा अजय शर्मा व स्वामी डॉ. अमृता ने दीप प्रज्वलित कर की। इसमें 450 लोगों को कोरोना टीका लगाकर जागरूक भी किया गया। वहीं, खास बात यह है कि यहां मिल रही सुविधाओं के चलते लोग स्वास्थ्य केंद्रों की बजाय ज्यादा संख्या में व्हाइट हाउस में टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।
संत राम शर्मा ने कहा कि उनकी कोशिश है कि उनके हलके के हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगे। इसलिए उन्होंने न केवल लोगों को व्हाइट हाउस तक पहुंचाने और छोड़ने के लिए के लिए ऑटो की व्यवस्था की बल्कि उन्होंने टीका लगवाने पहुंचने वाले लोगों के खाने पीने की व्यवस्था का भी इंतजाम किया है। रविवार तक व्हाइट हाउस में लगने वाले टीकाकरण कैंपों में टीका लगाने वालों का आंकड़ा 1200 को पार कर चुका है।
मास्क और सामाजिक दूरी है जरूरी
इस दौरान अजय शर्मा, डॉ. स्वामी अमृता ने संतराम शर्मा के इस समाजसेवा की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना इस बार तेजी से फैल रहा है। इसलिए इससे बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी है। इसके अलावा हमें कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सभी को प्रेरित करना चाहिए। संतराम शर्मा ने शिविर में पहुंच कर उनका उत्साह बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित डॉ. राजीव भारद्वाज, अजय शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, स्वामी अमृता सहित अन्य लोगों का आभार जताया।