फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccination: 8.65 lakh population of Punjab will be safe

टीकाकरण: पंजाब की 8.65 लाख आबादी होगी सुरक्षित

Thu, 17 Mar 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 8.65 lakh population of Punjab will be safe
चंडीगढ़। पंजाब में 8.65 लाख की आबादी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होगी। 12 से 14 आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण की मुहिम की शुरुआत राज्य में बुधवार से शुरू हो गई। अन्य आयु वर्ग का अब तक 72 प्रतिशत से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

पंजाब राज्य में 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण मुहिम का औपचारिक उद्घाटन प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज कमल चौधरी ने राज्य स्तरीय समागम में किया। समागम में राज कमल चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के एक माहिर ग्रुप की सिफारिश पर कोविड टीकाकरण प्रोग्राम को 12-14 आयु वर्ग की आबादी के लिए बढ़ाया जा रहा है। इस आयु समूह के लाभार्थियों के लिए सिर्फ कोरबेवैकस वैक्सीन का प्रयोग किया जाएगा। इस टीके की दो खुराकें 28 दिनों के अंतराल पर दी जानी हैं। पंजाब में इस आयु वर्ग की 8.65 लाख आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। इस विशेष आयु समूह के लिए विशेष टीकाकरण सत्र लगाए जाएंगे। इसके अलावा, सावधानी की खुराक, बूस्टर खुराक अब 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के सभी ही व्यक्तियों को दी जा सकती है।
विज्ञापन

इस खुराक का क्रम दूसरी खुराक की तारीख से 9 महीने के पूरे होने पर आधारित होगा। सावधानी की खुराक के लिए सिर्फ पहले ली गई वैक्सीन की ही प्रयोग किया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब राज्य ने योग्य आबादी के 96 प्रतिशत (18 वर्ष और इससे अधिक) को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक खुराक के साथ कवर किया है और 72 प्रतिशत से अधिक आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीबी सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. ओपी गोजरा, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. बलविंदर कौर, सिविल सर्जन मोहाली डॉ. आदर्शपाल कौर, डॉ. विक्रम गुप्ता (डब्ल्यूएचओ) उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed