फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Used to withdraw money by changing debit cards, two arrested, 33 cards recovered

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदलकर निकालते थे रुपये, दो गिरफ्तार, 33 कार्ड बरामद

Thu, 24 Oct 2024 09:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Used to withdraw money by changing debit cards, two arrested, 33 cards recovered
जिला अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेजा माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश सिंह (34) पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी मफिया, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश (फिलहाल किरायेदार, इंद्रपुरी, बुध नगर, दिल्ली) और किशना (24) पुत्र जगतपाल, निवासी मफिया, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश (फिलहाल किरायेदार, कोलंबी कलां, दिल्ली) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया। दोनों से 33 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।

वीरवार को एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने पंचकूला के सेक्टर-14 पुलिस थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपियों की जानकारी दी। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगविंद्र सिंह और उनकी टीम ने एटीएम से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि 2 व्यक्ति सेक्टर-20 पंचकूला में लगे एटीएम के आसपास घूम रहे है और पैसा निकालने आने वाले व्यक्तियों से धोखे में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंस्पेक्टर योगविंद्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार की अगुवाई में रेड के लिए पुलिस टीम को भेजकर दोनों आरोपियों को सेक्टर-20 पंचकूला के पास पेट्रोल पंप से काबू कर लिया। तलाशी पर उमेश सिंह से अलग-अलग बैंकों के कुल 20 डेबिट कार्ड व अन्य आरोपी किशन से अलग-अलग बैंकों के कुल 13 डेबिट कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ करने पर दोनों आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और न ही एटीएम मालिकों के बारे में जानकारी दे पाए। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकलवाने आने वाले लोगों से कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते हैं, इसीलिए ये कार्ड उन्होंने रखे हैं। जांच में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों के कार्ड बदलकर ठगी करते थे। एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि इन आरोपियों ने अंबाला और कुरुक्षेत्र में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पंचकूला के एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि दोनों ने 2.5 लाख रुपये एटीएम से निकालने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि अब जिन बैंकों के डेबिट कार्ड मिले हैं। उनके रिकार्ड की तलाश के लिए बैंक को लेटर लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed