{"_id":"63ed1f7d34b84e23010fd46d","slug":"urban-estates-will-now-be-established-in-small-towns-of-punjab-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-62605-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: पंजाब के छोटे शहरों में अब स्थापित होंगे अर्बन एस्टेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: पंजाब के छोटे शहरों में अब स्थापित होंगे अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के छोटे शहरों में भी अब नए अर्बन एस्टेट विकसित किए जाएंगे ताकि लोगों को बढि़या आवासीय सुविधाएं मिल पाएं। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को अधिकारियों को अर्बन एस्टेट के लिए जमीनों की निशानदेही के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही विभाग से मंजूर कॉलोनियों में उचित सुविधाएं मुहैया करवाने की हिदायत भी दी है। इस चीज की जांच अधिकारियों द्वारा की जाएगी। पुडा भवन में मंत्री ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा), पटियाला विकास अथॉरिटी (पीडीए) और बठिंडा विकास अथॉरिटी (बीडीए) के प्रगति अधीन विकास प्रोजेक्टों को लेकर मीटिंग की थी। उन्होंने साफ किया है कि गैर-कानूनी कॉलोनियों और अनाधिकृत निर्माणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विकास कार्य करवाने से पहले रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के साथ बैठकें करें, जिससे मंजूरशुदा कॉलोनियों के निवासियों को किसी किस्म की मुश्किल का सामना ना करना पड़े।
प्रमुख सचिव आवास निर्माण एवं शहरी विकास अजोए कुमार सिन्हा और मुख्य प्रशासक पुडा अपनीत रियात के साथ गलाडा के चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने मुख्य प्रशासक गलाडा अमरप्रीत कौर संधू को सभी प्रगति अधीन प्रोजेक्टों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कहा। मुख्य प्रशासक पीडीए और बीडीए गौतम जैन ने कैबिनेट मंत्री को विकास अथॉरिटी की वित्तीय स्थिति संबंधी अवगत करवाया और राजस्व बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदमों के विवरण भी साझे करने के साथ-साथ संपत्तियों की आगामी नीलामी के बारे में भी जानकारी दी।
दुग्गरी अर्बन एस्टेट रोड का काम जल्दी पूरा होगा
मंत्री ने दुग्गरी अर्बन एस्टेट के नजदीक 200 फुट चौड़ी सड़क, जो लुधियाना शहर को मुख्य संपर्क प्रदान करती है, इसके काम को जल्द से जल्दी पूरा करने के आदेश दिए है। मंत्री बताया कि अथॉरिटी ने दुग्गरी अर्बन एस्टेट के नजदीक 200 फुट चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए पहले ही टेंडर जारी कर दिए हैं और इस मार्ग पर शहर की ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए धूरी लाइन पर आरओबी के निर्माण के लिए डिजाइन भी तैयार किया जा रहा है। गलाडा द्वारा सेक्टर-32 में कम्युनिटी क्लब और सेक्टर-32-ए में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण इस जून के अंत तक मुकम्मल कर लिया जाएगा।