{"_id":"69fa594e2236a72b1e067dff","slug":"uproar-at-barwala-bus-stand-following-bus-car-collision-panchkula-news-c-16-1-pkl1006-1012893-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला बस स्टैंड पर बस और कार की टक्कर के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला बस स्टैंड पर बस और कार की टक्कर के बाद हंगामा
विज्ञापन
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट, पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। बरवाला बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम प्राइवेट समिति अत्री कोच की बस ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
जानकारी के अनुसार, पंचकूला की ओर से आ रही बस ने बस स्टैंड पर खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक-परिचालक और कार सवार युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
सूचना मिलते ही डायल-112 और राइडर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के चलते बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।